लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत पर एम्स ने दिया क्या अपेडट? यहां जानिए

- Advertisement -

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्ग्ज और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को बुधवार देर रात दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. एक सूत्र ने रात ही बताया, ‘‘उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है.” पूर्व उप प्रधानमंत्री को एम्स के पुराने निजी वार्ड में भर्ती कराया गया है और बताया जा रहा है कि यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं. हालांकि, उनकी बीमारी के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है.

आडवाणी की सेहत पर एम्स का क्या अपेडट

एम्स के बयान में बताया गया, ‘लालकृष्ण आडवाणी को एम्स में भर्ती कराया गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया हैं.’ इस हेल्थ अपडेट के अलावा एम्स की तरफ से कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी. कुछ रिपोर्टों में बताया गया कि आडवाणी को देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें अस्पताल के जेरियाट्रिक डिपार्टमेंट के स्पेशलिस्ट की निगरानी में रखा गया है. दिग्गज नेता बढ़ती उम्र में कुछ संबंधी स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -