पश्चिम बंगाल ट्रेन हादसा; रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स, वॉर रूम से घटना का जायजा ले रहे रेल मंत्री

- Advertisement -

पश्चिम बंगाल में सोमवार की सुबह एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। जहां ट्रैक पर खड़ी कंचनगंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से तेज गति से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी दी। हादसे में अब तक ट्रेन के लोको पायलट समेत 5 लोगों की मौत हो चुकी है और 25 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि न्यू जलपाईगुड़ी से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस सिलीगुड़ी पार करने के बाद रंगापानी स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे में ट्रेन के पीछे की तीन बोगियां जिनमें दो पैसेंजर बोगी और एक पार्सल बोगी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। घटनास्थल के आस-पास के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। हादसे को लेकर रेलवे की तरफ से बताया गया कि कंटेनर ट्रेन सिग्नल से आगे निकल गई और कंचनजंगा ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई। ⁠रक्षा और वचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, डिविजनल टीम और 15 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। रेलवे मंत्री वॉर रूम से घटना का जायजा ले रहे हैं। हादसे को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों और उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी कर दिए हैं।

घटना के संबंध में सियालदह के लिए हेल्पलाइन नंबर्स

  • 033-23508794
  • 033-23833326

गुवाहाटी के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर्स

  • 03612731621
  • 03612731622
  • 03612731623

लामडिंग के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर्स

  • 03674263958
  • 03674263831
  • 03674263120
  • 03674263126
  • 03674263858

कटिहार के लिए हेल्पलाइन नंबर

  • 6287801805
  • 09002041952
  • 9771441956

न्यू जलपाईगुड़ी के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

  • +916287801758

हावड़ा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर

  • 03326413660
  • 03326402242
  • 03326402243
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -