Wakf Amendment Bill वक़्फ़ संपत्ति की जांच के लिए रायपुर पहुंची 10 सदस्यीय केंद्रीय टीम

- Advertisement -

रायपुर। Wakf Amendment Bill भारत में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड एक्शन मोड में आ गया है. वक्फ प्रॉपर्टी का निरीक्षण करने भारत सरकार की 10 सदस्यीय टीम दिल्ली से रायपुर पहुंची है. छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज के साथ टीम फाते शाह मार्केट टिकरापारा में वक्फ प्रॉपर्टी का निरीक्षण कर रही।

Wakf Amendment Bill

Wakf Amendment Bill 
Wakf Amendment Bill

भारत में वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गया है। इसी क्रम में भारत सरकार की 10 सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम शुक्रवार को दिल्ली से रायपुर पहुंची और वक्फ प्रॉपर्टी का निरीक्षण शुरू कर दिया। इस निरीक्षण अभियान के तहत टीम ने फाते शाह मार्केट, टिकरापारा स्थित वक्फ संपत्तियों का जायजा लिया। इस दौरान छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज भी मौजूद रहे और उन्होंने टीम को संपत्तियों की वर्तमान स्थिति, दस्तावेज़ और उपयोग से जुड़ी जानकारी दी।

- Advertisement -

Wakf Amendment Bill

Wakf Amendment Bill 
Wakf Amendment Bill

निरीक्षण का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रभावी प्रबंधन, पारदर्शिता और संरक्षण को सुनिश्चित करना है। सूत्रों के मुताबिक, टीम वक्फ संपत्तियों की वास्तविक स्थिति का आकलन कर भविष्य की नीति निर्माण में मार्गदर्शन करेगी। बताया जा रहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और प्रदेश भर में वक्फ की अन्य संपत्तियों का भी चरणबद्ध तरीके से निरीक्षण किया जाएगा।

 

वक्फ संशोधन अधिनियम के तहत संपत्तियों की निगरानी और उनके नियमन को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -