Vastu Tips for Money: धन की कमी को रोकने के लिए मुख्य द्वार पर करें ये बदलाव

- Advertisement -

Vastu Tips for Money: कई बार ऐसा देखा गया है कि कड़ी मेहनत के बावजूद भी लोगों को धन की कमी रहती है। इसके साथ ऐसा भी देखा गया है कि अगर धन आता भी है तो किसी न किसी कारण से जल्दी खर्च हो जाता है। ऐसी परिस्थिति कई कारणों से उत्पन्न हो सकती है। लेकिन कई मामलों में इसका कारण वास्तु दोष को बताया गया है।

 

- Advertisement -

 

बता दें कि वास्तु दोष (Vastu Dosh at Home) की वजह से न केवल आर्थिक समस्या पैदा होती है बल्कि अन्य प्रकार की समस्याएं भी व्यक्ति को घेर लेती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे आसान उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करने से व्यक्ति के जीवन में खुशियां वापस लौट सकती हैं।

 

 

वास्तु दोष का प्रभाव

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि वास्तु दोष से घर में नकारात्मक उर्जा का संचार होता है जिससे बीमारी, आर्थिक तंगी, परिवार में कलह जैसी गम्भीर समस्याएं व्यक्ति को परेशान कर सकती हैं। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में के कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों का पालन करने से समस्याओं का जल्दी होता है।

मुख्य द्वार पर करें ये उपाय

रोजाना सुबह मंदिर में धूप प्रज्वलित करें और इसके बाद घर के मुख्य द्वार पर जल में हल्दी मिश्रित पानी के छींटे मारें और फिर द्वार के दोनों तरफ साफ जल प्रवाहित करें। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। वास्तु दोष से छुटकारा पाने का यह कारगर तरीका है।

 

 

 

इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि मुख्य द्वार स्वच्छ न होने के कारण माता लक्ष्मी नाराज होकर वापस लौट जाती हैं। इसलिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले पूजा स्थल की साफ-सफाई करें और फिर मुख्य द्वार को साफ करें। इससे घर में आर्थिक स्तिथि अच्छी बनी रहती है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -