कनाडा में तीन भारतीय छात्रों की मौत, पंजाब के एक ही घर के बुझ गए दो-दो चिराग

- Advertisement -

नई दिल्ली : सात समंदर पार कनाडा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के तीन छात्रों की मौत हो गई है। इनमें दो सगे भाई-बहन भी शामिल हैं। मृतकों में दो छात्राएं और एक छात्र है। मृतकों की पहचान लुधियाना के मलौद गांव के दो भाई-बहनों 23 वर्षीय हरमन सोमल और 19 वर्षीय नवजोत सोमल के रूप में हुई है। हरमन मॉन्कटन के एक डे-केयर में काम करती थी, जबकि नवजोत सोमल कुछ महीने पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। एक अन्य मृतक छात्रा की पहचान  रसमदीप कौर के रूप में हुई है, जो पंजाब के संगरूर जिले की समाना की रहने वाली थी। ट्रिब्यून के मुताबिक, ये भूपिंदर सिंह और सुचेत कौर की बेटी थी। ये दंपति सरकारी शिक्षक हैं।

ये हादसा तब हुआ, जब इन लोगों की टैक्सी का एक टायर फट गया और कार बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पर चालक के अलावा तीन लोग सवार थे। दुर्घटना होते ही तीनों छात्र उछल कर सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये सभी PR के लिए आवेदन कर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। दुर्घटना के कारणों की अभी जाँच की जा रही है, लेकिन प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सड़क पर फिसलन और खराब मौसम के चलते यह हादसा हुआ हो सकता है।

रॉयल कैनेडियन पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना कनाडा के न्यू ब्रंसविक के मिल कोव में हाई-वे नंबर दो पर 27 जुलाई को रात 9.35 बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, टायर फटने से ये हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में कार चालक को गंभीर चोट नहीं आई है लेकिन वह भी अस्पताल में भर्ती है। इस बीच मृतक छात्र-छात्राओं के परिजनों ने सरकार से गुहार लगाई है कि उनके शव वापस लाए जाएं ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके।
विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले पांच सालों में दुर्घटनाओं और हिंसक हमलों सहित विभिन्न कारणों से 633 भारतीय छात्रों की विदेशों में मौत हो चुकी है। कनाडा में सबसे ज़्यादा 172 मौतें हुईं , जबकि अमेरिका में 108 मौतें हुईं हैं।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -