The killing : धारदार हथियार से युवक की हत्या,ग्रामीणों में दहशत

- Advertisement -

कटघोरा/छुरी/ब्लैकआउट न्यूज़ – एक 36 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

 

- Advertisement -

 

और पढ़िए –KORBA : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रामपुर विधानसभा आगमन से पहले भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। गांव में हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हत्या किसने और क्यों की है। संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक पुलिस इस मामले में हत्यारों के गिरेबान तक पहुंच जाएगी।

 

 

 

मामला कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम छूरी की है। यहां निवासरत सुभाष देवांगन नामक युवक की किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात को अज्ञात हत्यारों ने सुभाष की हत्या कर लाश को गांव के बाहर फेंक दिया है। सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली तो पुलिस को सूचना दी। कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर दल बल सहित मौके पर पहुंच गए हैं। वह फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर है। पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

सुभाष देवांगन की हत्या किसने और क्यों की है या अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता से तहकीकात में जुटी हुई है और विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है संभावना जताई जा रही कि जल्द ही पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लेगी लेगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -