25 वर्षों से आबंटित कब्जे पर निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से किया ध्वस्त

- Advertisement -

रायपुर : बालोद जिले से प्राप्त खबर के मुताबिक ग्राम मुजगहन में एक मुस्लिम परिवार को ग्राम पंचायत मुजगहन और ग्रामीण संयुक्त रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। पिछले 25 वर्षों से मुस्लिम परिवार को प्राप्त आबादी भूमि में काबिज वैधानिक रूप से प्राप्त आबादी पट्टे की जमीन पर निर्मार्णाधीन मकान को बुलडोजर से तोड़ा गया तत्पश्चात् निर्माण सामग्री उठाकर अन्यत्र ले जाया गया जिसकी सूचना मकान मालिक को ग्राम पंचायत द्वारा नहीं दी गई। मकान ध्वस्त करते समय बालोद के थानेदार एवं तहसीलदार उपस्थित थे और उसे बुलडोजर से तोड़ा गया फिर भी उसे नहीं रोका गया। प्रशासनिक अधिकारी एवं ग्राम पंचायत द्वारा बिना नोटिस दिए 3 माह से चले रहे निर्माणाधीन मकान को गिराया गया एवं सामानों की चोरी बिना जानकारी की गई। पुलिस और राजस्व न्यायालय ने शिकायत के बाद संज्ञान में नहीं लिया।

अब उसी आबंटित भूमि में ग्राम पंचायत द्वारा भवन निर्माण किया जा रहा है। यह सब प्रशासन और पंचायत की मिलीभगत से एक मुस्लिम परिवार को जानबूझकर मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। ग्राम पंचायत मुजगहन के सरपंच ने तहसीलदार को ध्वस्त किये सामान एवं निर्माण सामग्री को जब्त करने की अनुमति मांगी थी। उन्हें अनुमति नही मिलने के बाद भी वहां रखे लोहे के सरिया, इंट, रेत पत्थर और गिट्टी को बिना सूचना दिये तथा जब्तीनामा और सपुर्दगीनामा दिये चोरी किया गया। ग्राम पंचायत एवं राजस्व न्यायालय द्वारा बिना नोटिस दिए मकान बुलडोजर से ध्वस्त करने का विधि अनुसार कोई अधिकार नहीं है। फिर भी इस कार्य को अंजाम दिया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -