Surya Transit 2025 : ग्रहों के राजा सूर्य जल्द वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन में प्रवेश करेंगे। वह 15 जून 2025 को इस राशि में अपना स्थान लेंगे। हालांकि मिथुन में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति मौजूद हैं।
जून माह की शुरुआत हो चुकी है, जो धार्मिक व ज्योतिष दोनों ही दृष्टि से खास है। इस माह जहां गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी मनाई जाएगी, वहीं ग्रहों के राजा सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे। वह वृषभ राशि से अपनी यात्रा को विराम देते हुए मिथुन में प्रवेश करेंगे। वह 15 जून 2025 को इस राशि में अपना स्थान लेंगे। हालांकि मिथुन में पहले से ही देव गुरु बृहस्पति मौजूद हैं।
ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, जो गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण करेगी। इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति हो सकती है और उन्हें करियर, बिजनेस और निवेश में शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
मिथुन Surya Transit 2025

सूर्य का राशि परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए खास है। आपकी आध्यात्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार वृद्धि होगी। नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। आप सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय होंगे। कमाई के कई नए मौके भी आ सकते हैं। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह Surya Transit 2025

सिंह राशि वालों के लिए यह समय कई अवसर लेकर आया है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सूर्य गोचर से आप के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। लक्ष्य पाने में कामयाबी मिलेगी। जो लोग नौकरीपेशा है उनको नई नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। बिजनेस की शुरुआत के लिए समय शुभ रहेगा। सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में भी मधुरता आएगी।
धनु Surya Transit 2025

धनु राशि वालों को अधूरे कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। धन-लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता-पिता या वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। सूर्य के प्रभाव से समाज में आपका सम्मान बढे़गा। संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस में आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। आप भविष्य को लेकर निर्णय लेने में सफल होंगे।