अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर करने वाले STF के DSP को मिला ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक’, देखें- लिस्ट

- Advertisement -

लखनऊः उत्तर प्रदेश सरकार ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक देने का फैसला किया है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, एसटीएफ के डिप्टी एसपी विमल कुमार सिंह समेत तीन पुलिस अफसरों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक दिया गया है। विमल कुमार सिंह की टीम ने ही असद और मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर किया था।

इन तीन पुलिस अधिकारियों को मिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक 

- Advertisement -

यूपी सरकार की तरफ से जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की संस्तुति पर आईपीएस अनुराग आर्य, डिप्टी एसपी एसटीएफ विमल कुमार सिंह और मुख्य आरक्षी अरुण कुमार को “मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक” प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -