state level hockey tournament राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा 18 से 20 अप्रैल तक,बालको के भीमराव अम्बेडकर खेल मैदान मे

- Advertisement -

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़) state level hockey tournament डॉ. भीमराव अंबेडकर खेल मैदान बालको में राज्य स्तरीय हॉकी स्पर्धा का आयोजन 18 से 20 अप्रैल तक किया जाएगा। स्पर्धा में छत्तीसगढ़ प्रदेश के राजनांदगांव जिला सहित अनेक जिलों के खिलाड़ी शामिल होंगे। स्पर्धा का उद्घाटन 18 अप्रैल को संध्या 5 बजे होगा।

state level hockey tournament

state level hockey tournament 
प्रतीकात्मक तस्वीर ब्लैकआउट न्यूज़

राज्य हॉकी संघ के मार्गदर्शन में जिला हॉकी संघ कोरबा द्वारा हॉकी खिलाडिय़ों की स्पर्धा को आगे बढ़ाने के लिए बालको के खेल मैदान में प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़, ओडिया, बिलासपुर, जांजगीर-चाम्पा सहित अनके जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। तीन दिन तक चलने वाले आयोजन को लेकर बालको हॉकी संघ और जिले के हॉकी खिलाडिय़ों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। आयोजन में हॉकी संघ के प्रदेश अध्यक्ष फिरोज अंसारी, महासचिव मनीष श्रीवास्तव सहित प्रदेश के राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शामिल होंगे।

- Advertisement -

state level hockey tournament 

state level hockey tournament 
प्रतीकात्मक तस्वीर ब्लैक आउट न्यूज़

स्पर्धा में विजेता व उप विजेता टीमों के अलावा सभी टीमों को पुरस्कृत करने के अलावा प्रदेश के अन्य जिले से आने वाले खिलाडिय़ों के लिए आवास और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका के लिए नेशनल रेफरियों को जिम्मेदारी दी गई है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -