कोरबा। Shri Ram Sena organized मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्श और संस्कारों के समावेश से ही राम राज की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। यही लक्ष्य लेकर जिले में श्रीराम सेना का गठन किया गया है।आशीष गुप्ता को श्रीराम सेना के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।
Shri Ram Sena organized

इस विषय पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि उद्देश्य के अनुरूप सेना के सदस्य श्रीराम की मर्यादा का पाठ लेकर लोगों को उसे अपने जीवन में धारण करने, खासकर युवाओं और बच्चों में इनका संचार करने अभियान चलाया जाएगा। लोगों को नैतिक मूल्यों और अपनी सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत कराया जाएगा।
अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि इसके साथ ही श्री अयोध्या जी के भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन श्री राम सेना द्वारा कोरबा में भव्य आयोजन किए जाएंगे। जिले में दीपावली की तर्ज पर उत्सव मनाने की तैयारी भी की जा रही है, जिस दिन घर घर दीप जलाए जाएंगे।
Shri Ram Sena organized

अयोध्या में श्रीराम जानकी के वनवास से लौटने पर मनाई जाने वाली खुशी की झलक ऊर्जाधानी में देखने को मिलेगी। श्री राम सेना में विभिन्न पदों पर दी गई.
संरक्षक की भूमिका अशोक चावलानी और अध्यक्ष का जिम्मा आशीष गुप्ता को दिया गया है। इनके अलावा उपाध्यक्ष – अभिषेक शास्त्री, विक्रम यादव, वैभव अग्रवाल, सचिव- शुभम सिंह, सह-सचिव गौरव परमार, कोषाध्यक्ष – मोहित बतरा, कार्यकारिणी सदस्यों में शुभम साहू, अंजय अग्रवाल, विक्रम यादव, वरिष्ठ सलाहकार विकास अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, दीपक देवड़ा, विकेश झा, पियूष गुरुद्वान, राजेश यादव, राजा राव, संतोष पाल, राजीव तिवारी, अनूप आग्रवाल, आशीष अग्रवाल शामिल हैं।