shani Gochar 2025 : 29 मार्च 2025 को न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वह इस राशि में लगभग 2027 तक बने रहेंगे। चूंकि शनि सभी ग्रहों में मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, इसलिए जातक पर उनका प्रभाव भी लंबे समय तक बना रहता है। शनि को कर्मफलदाता भी कहा जाता है, क्योंकि वह व्यक्ति को कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें : Horoscope for today 6 June 2025 धनु,मकर और कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन ऊर्जा देने वाला होगा
कुंडली में उनकी स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति व्यापार में लाभ करियर में तरक्की हासिल करता है। हालांकि शनि के राशि परिवर्तन से भी जातकों को विशेष लाभ मिलता है। ऐसे में शनि मीन राशि में रहते हुए 2027 तक कुछ राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे। उनके प्रभाव से जहां व्यक्ति को निवेश और योजनाओं में शुभ समाचार मिलेगा, वहीं प्रेम जीवन में भी खुशखबरी की संभावनाएं बन रही हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
वृषभ राशि shani Gochar 2025

शनि के मीन में रहने से इस राशि वालों को हर एक कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके व्यापार की सभी योजनाएं भी बिना किसी विध्न के सफलतापूर्वक संपन्न होंगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आर्थिक योजनाओं में सफलता और व्यापारिक निर्णयों में स्थिरता आएगी। रुके हुए कामों में तरक्की होगी। इस दौरान कोर्ट के किसी मामले से राहत भी मिल सकती है। आपको अपने कर्म स्थल पर सफलताएं प्राप्त होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
मकर राशि shani Gochar 2025

मकर राशि वालों के आय में वृद्धि हो सकती है। संतान के जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। आपको कारोबार और करियर में किस्मत का सहयोग मिलेगा। आप कोई संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य का आपको ख्याल रखना होगा। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे।
कुंभ राशि shani Gochar 2025

कुंभ राशि वालों पर शनि महाराज की कृपा बनी रहेगी। शिक्षा में रुचि रखने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा। उच्च अधिकारियों से संबंध सुधरेंगे। पदोन्नति के योग बनेंगे। यह समय भौतिक सुख-सुविधाओं के लिहाज से भी अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते बेहतर होंगे। बाजार में फंसा पैसा अचानक वापस मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से कार्य मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद भी दूर होंगे।