झाड़ियों में फंदे पर लटकते मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

- Advertisement -

सरगुजा- ब्लैकआउट न्यूज़-  गांधीनगर थाना क्षेत्र से 500 मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ियों में एक युवक की फराांसी पर लटकते शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें – मंत्री सिंहदेव ने विस उपाध्यक्ष मंडावी के निधन पर जताया शोक

- Advertisement -

 

बता दें कि मॉर्निंग वॉक जा रहे युवकों ने बाबरा पेट्रोल पंप के पास झाड़ी में युवक की लाश देखी। तत्काल गांधीनगर पुलिस को सूचना दी गई। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया। इसी दौरान मृतक के जेब से आधार कार्ड मिला, जिसमें नाम तपेश्वर कोरिया जिले शिवपुर चर्चा कॉलोनी का पता चला।

 

 

आधार कार्ड के पते से संबंधित जिले के थाने से गांधीनगर पुलिस जानकारी जुटा रही है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिहहाल लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -