SECL की भूमि पर अवैध कब्ज़ा, निर्माण रोकने आये सुरक्षा कर्मियों को जान से मारने की धमकी, मामला पंहुचा थाने

- Advertisement -

कोरबा/बाँकीमोंगरा : ( विमल सिंह ब्लैकआउट न्यूज़ ) SECL के बाकी मोगरा क्षेत्र के रसूखदार लोगों द्वारा SECLकी खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर खरीद फरोख्त का खेल तेजी से चल रहा है वही सुरक्षा कर्मियों द्वारा अवैध कब्जे को रोकने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों को लेकर भू माफियाओं ने जान से मारने की धमकी दी इस पर सुरक्षा कर्मियों ने बाकी थाना पहुंचकर इस संबंध में FIR दर्ज कराई किंतु अब तक कार्यवाही का कोई पता नहीं है जिससे भूमाफियाओं के हौसले इस कदर बढे हुए हैं कि FIR के 24 घंटे बाद फिर से कब्जे का खेल शुरू हो गया.

- Advertisement -

बताते चलें की बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र के SECL की खाली जमीन में पहले टेंट लगावाया,फिर परदे की आड़ मे दिवार उठवाकर अवैध कब्जा किया जा रहा था कार्यवाही करने पहुँचे विभागीय कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दें डाली आखिर ना पुलिस का खौफ न कार्यवाही का भय,कौन है पर्दे के पीछे जिसके कारण भूमाफियों के हौसले सातवें आसमान पर है शिकायत के बावजूद कब्ज़ा जारी है.

बाॅंकीमोंगरा क्षेत्र में यू तो लम्बे समय से बेजा कब्जा का खेल चलता आ रहा है,लेकिन इन दिनों भूमाफियों के हौसले सातवे आसामान पर है।एक ऐसा ही अतिक्रमण का मामला बाॅंकीमोंगरा स्थित SECL अस्पताल के समीप SECL के ही खाली पड़ी जमीन पर का सामने आया है,भूमाफियाओं की नजर बेशकीमती जमीन पर पद गयी और शुरू हुआ कब्जे का खेल

योजनाबद्ध तरीके से कब्जा किया जा रहा है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस खाली पड़े जमीन पर पूरी योजनाबद्ध तरीके से कब्जा की तैयारी की गई थी,पहले उस भूमि में टेंट का पर्दा लगा कर घेरा गया फिर दूसरी रात ईट और सीमेंट की दीवार उठाना प्रारंभ कर दिया गया,और लगभग 03 फीट ऊँची दीवार भी उठा दी गई।लेकिन ठीक समय पर SECL के सुरक्षा कर्मियों ने अवैध निर्माण को रोकने का प्रयास किया लेकिन वहां तो मामला धमकी चमकी तक पहुंच गया.

विभाग ने नजर अंदाज किया,नहीं की कार्यवाही तो बढ़ गई अतिक्रमण करने की लालसा

कुछ समय पूर्व उसी भूमि के समीप खाली पड़े जमीन को निशाना बनाकर कब्ज़ा किया गया, जिसमे बड़ी विवाद की स्तिथि बन गई थीं और उस समय SECL ने इसको नजर अंदाज़ कर दिया, जिस वजह से बगल में खाली पड़ी भूमि पर कब्ज़ा करना भी इन भूमाफियों के द्वारा आसान समझ गया और बाकि बचे भूमि को आज भूमाफियाओ के द्वारा खुले तौर पे बेखौफ़ होकर पक्का निर्माण कार्य कर कब्ज़ा किया जा रहा है।

ठेका लेकर दिलाया जाता है जमीन

 

जानकारी मिली कि कुछ लोगो के द्वारा जिसमें महिला पुरुष दिनों शामिल है, इसी तरह खाली पड़े भूमि पर नज़र रहती है, और मौका देखे कब्ज़ा कर लिया जाता है और फिर उस भूमि को पहले से तय खरीददार के पास बेच दिया जाता है और इसी तरह उनका अतिक्रमण कर ग्राहक तलाश कर बेचने का सिलसिला जारी रहता है।

 

विभागीय कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे कर भगा दिया गया

लोगों से जानकारी मिलने के बाद SECL के कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण हो रहे जगहे पर पहुँचा गया,साथ ही कब्ज़ाधारियों पर रोक लगाने की कोशिश की गई पर उन्हें समझाइश दी गई लेकिन कब्जा कर रहे लोगों का मनोबल इतना बुलंद है कि उस स्थल पर पहुँचे शासकीय कर्मचारियों को शासकीय कार्य करने में बाधा उत्पन्न किया साथ ही उन्हें डरा धमका जान से मारने की धमकी दे कर भगा दिया गया।

 

SECL प्रबंधन द्वारा बाॅंकीमोंगरा थाने में नामजद FIR कराई गई

 

अतिक्रमण वाले स्थल में पहुंचे सरकारी कर्मचारियों पर अतिक्रमण कर रहे लोगों के द्वारा गाली गलौज सहित मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ नामजद शिकायत 13-02-2026 को तुलसीराम साहू पिता स्व. दाताराम साहू सुरक्षा गार्ड प्रहरी सुराकछार द्वारा दर्ज कराई गई है जिसमें बताया गया कि Secl अस्पताल के सामने खसरा क्रमांक 151,171 लम्बाई 20 मीटर चौडाई 15 मीटर
पर माखन लाल यादव,जामबाई,रीता महंत निवासी गजरा बस्ती बाॅंकीमोंगरा द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है,जिस पर अपराध क्रमांक 33/26 धारा 296, 351 (3), 221, 224, 3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर जाँच बाँकीमोंगरा पुलिस द्वारा शुरू कर दी गई है।

FIR के 24 घंटा के अंदर ही दुबारा निर्णय चालू,आखिर किसका है इनके सर पर हाथ?

अवैध निर्माण मामले में अपराध दर्ज हुए महज 24 घंटा ही हुआ है और अतिक्रमणधारियों द्वारा पुनः निर्माण कार्य पूरे जोरो से किया जा रहा है,ये सोचनीय है कि इनके सर पर आखिर किनका हाथ है? जो बिना किसी डर भय के काम कर रहे है।

अतिक्रमण कर बेचे गए जमीन से मिलने वाले मुनाफे के होते है कई हिस्से

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतिक्रमण के बाद मिले मुनाफे को कई हिस्सों में बंटा जाता है, हिस्सा के रूप मे कुछ हिस्सा विरोधकर्ताओ को,कुछ खड़े होकर काम कराने वाले को और कुछ ख़ास सहयोगियों के पास तो कुछ हिस्सा कुछ राजनेताओं के पास पहुँचा दिया जाता है,हिस्सा मिलने के बाद लोगों अपने नजरों पर ताला लगा देते है।

कार्यवाही का इंतजार

दर्ज शिकायत के बाद देखने वाली बात होगी की बाॅंकीमोंगरा पुलिस द्वारा इस ओर कब तक और क्या कार्यवाही होती है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जाँच जारी है। अगर वर्तमान स्थिति में भी कार्यवाही नहीं की गई तो इनके हौसले और पर और पंख लग जायेंगे,और अवैध अतिक्रमण का खेल बढ़ता ही चला जाएगा और प्रशासन देखती ही रह जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -