CG NEWS: लेट नहीं करेगी साय सरकार, निगम मंडल आयोगों में नियुक्तियां जल्द

- Advertisement -

रायपुर : प्रदेश में गौठान और रोका-छेका अभियान बंद करने के आरोपों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने परवर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ योजना बनाकर छोड़ दिया था और इसमें पूरी तरह से फेल थी. हमारी सरकार इस पर जल्द कुछ बड़ा फैसला लेगी. इसके साथ ही किरण सिंहदेव ने निगम मंडल आयोगों की नियुक्ति और भाजपा में होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी.

निगम मंडल आयोगों की नियुक्ति को लेकर किरण सिंहदेव ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का विषय है. जल्द नियुक्तियां की जाएगी. सभी का इंतजार खत्म होगा.

- Advertisement -

मंत्री मंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का विषय है. इस ज्यादा टिप्पणी कर नहीं सकते हैं. लेकिन हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चलती है. केंद्रीय नेतृत्व किसी भी कार्यकर्ता और नेता को उसकी मेहनत को देखकर मौके दे सकता है. जल्द मंत्री मंडल का विस्तार कर दिया जाएगा.

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -