RSS प्रमुख भागवत और पदाधिकारियों की बंद कमरे में चर्चा:बिलासपुर में BJP नेताओं ने भी की मुलाकात, राजनीतिक बातचीत होने से इनकार

- Advertisement -

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत शनिवार की छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर में संघ पदाधिकारियों से बंद कमरे में चर्चा की, जिसके बाद भाजपा के विधायकों और नेताओं से भी मुलाकात की। लोकसभा चुनाव को लेकर उनके दौरे को अहम माना जा रहा है।

महज आधे घंटे के बाद मोहन भागवत मध्यप्रदेश के अमरकंटक के लिए रवाना हो गए।संघ के पदाधिकारियों ने उनके दौरे को सार्वजनिक नहीं किया था। बताया गया कि जूना बिलासपुर स्थित संघ कार्यालय का रिनोवेशन हुआ है, जिसको देखने के लिए उन्हें कुछ समय के लिए बुलाया गया था।

- Advertisement -
संगठन के स्थानीय पदाधिकारी व नेताओं ने की मुलाकात।
संगठन के स्थानीय पदाधिकारी व नेताओं ने की मुलाकात।

बिलासपुर संघ कार्यालय में कुछ देर ठहरे

जब उनका मध्यप्रदेश के अमरकंटक दौरा का कार्यक्रम आया, तब उन्होंने इसी दौरान बिलासपुर संघ कार्यालय में कुछ देर ठहरने की बात कही थी। लिहाजा, संगठन के पदाधिाकारियों ने आनन-फानन में उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारी की।

लोकसभा चुनाव, इसलिए अहम हो सकता है दौरा
देश में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू है और राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। ऐसे में संघ प्रमुख के छत्तीसगढ़ दौरे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके प्रवास को अहम माना जा रहा है। हालांकि, संघ के पदाधिकारियों ने उनसे सामान्य मुलाकात होने का दावा किया है। इस दौरान किसी भी राजनीतिक चर्चा होने से भी इनकार किया है।

बंद कमरे में संगठन पदाधिकारियों से की चर्चा
यह भी बताया जा रहा है कि बिलासपुर प्रवास के दौरान उन्होंने संघ कार्यालय को देखा, जिसके बाद उन्होंने बंद कमरे में संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा की। बंद कमरे में हुई चर्चा का सार बाहर नहीं आया है। पदाधिकारी भी इसे गोपनीय रख रहे हैं।

भाजपा विधायक व नेताओं ने की मुलाकात
RSS प्रमुख मोहन भागवत के बिलासपुर प्रवास की खबर मिलते ही शहर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अन्य भाजपा नेता भी संघ कार्यालय पहुंच गए, जहां उन्होंने मोहन भागवत की अगुवाई की और उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सौजन्य मुलाकात भी की।

अमरकंटक के लिए रवाना हुए RSS प्रमुख
करीब आधे घंटे के प्रवास के बाद RSS मोहन भागवत का काफिला मध्यप्रदेश के अमरकंटक के लिए रवाना हो गया। वहां हरिहरननंद महाराज द्वारा आयोजित यज्ञ में शामिल होंगे। इसके साथ ही नर्मदा मां की परिक्रमा के लिए पहुंचे साधु-संतों से भी मुलाकात करेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -