नतीजे अब तक: कोरबा और कटघोरा में भाजपा,रामपुर में कांग्रेस और तानाखार में गोंगपा जीत रहे

- Advertisement -

कोरबा : विधानसभा निर्वाचन 2023 के परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। कोरबा जिले में भी मतगणना का दौर चल रहा है लेकिन रुझान साफ-साफ नजर आने के साथ ही परिणाम भी लगभग स्पष्ट होते दिख रहे हैं। कोरबा विधानसभा में आठवें चक्र की गिनती पूरी हो चुकी है और लगातार भाजपा के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन अपनी बढ़त बनाये हुए हैं। रामपुर विधानसभा में कांग्रेस के फूलसिंह राठिया की भी लगातार बढ़त कायम है। कटघोरा में भी भाजपा पूरी बढ़त में है। पाली तनाखार में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लगातार बढ़त कायम रखी है।

दोपहर 1 बजे तक की गणना के आधार पर कोरबा जिले में कांग्रेस की हालत खराब है और वह एकमात्र रामपुर विधानसभा सीट पर काबिज हो रही है। कोरबा और कटघोरा विधानसभा कांग्रेस के हाथ से जाती दिख रही है जहां भाजपा के विधायक बन रहे हैं। पाली तानाखार विधानसभा में मतदाताओं ने कांग्रेस और भाजपा को नकार कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर भरोसा जताया है। आंकड़ों में बढ़त बढ़ाने के साथ ही माना जा रहा है कि अब यह बढ़त कम होने का नाम नहीं लेगी और इसके साथ बढ़त वाले प्रत्याशियों के खेमे में आतिशबाजी होने लगी है। समर्थक नारेबाजी कर जीत का जश्न अभी से मनाने लग गए हैं।

- Advertisement -

आठवें राउंड तक के घोषित परिणाम में कोरबा से बीजेपी लखनलाल देवांगन 10233 वोटो से आगे हैं। पाली तानाखार से गोंगपा के तुलेश्वर मरकाम 6326 वोटो से आगे हैं।कटघोरा से बीजेपी के प्रेमचंद पटेल 10483 वोटों से आगे हैं। रामपुर विधानसभा से फूलसिंह राठिया कांग्रेस 7660 वोटों से आगे हैं। (अभी आंकड़ों में थोड़ा-बहुत अंतर सम्भव है,)

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -