तीन साल की बच्ची से रेप: आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में फूलों के खेत में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 8 फरवरी को पीड़ित बच्ची के पिता ने थाना रबूपुरा गौतमबुद्धनगर ने सूचना दी थी की गुरुवार शाम करीब 6 बजे उसकी तीन साल की पुत्री के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने फूलो के खेत मे रेप किया है। सूचना पर तत्काल मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन किया गया।

- Advertisement -

ग्रेटर नोएडा एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक इलाके में फूलों के खेत में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को अस्पताल भेजा गया है। घटना का पता लगाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीम ने कुछ घंटे की मेहनत के बाद आरोपी राहुल को ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कपड़े बरामद करने के लिए जब वारदात स्‍थल पर ले जाया गया, तो उसने पुलिस की पिस्तौल छीन कर उस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -