रायबरेली से नहीं, दमन और दीव से चुनावी मैदान में उतर सकती हैं प्रियंका गांधी; कांग्रेस नेता का बड़ा दावा

- Advertisement -

प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने को लेकर दमन और दीव के कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि संभव है कि प्रियंका गांधी केंद्र शासित प्रदेश से चुनावी मैदान में उतरें। केतन ने कहा कि पार्टी हाई कमांड ने उनसे इसको लेकर आंकड़े जुटाने को कहा है। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी दमन और दीव से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। मैं इस प्रस्ताव का स्वागत करता हूं।

केतन पटेल ने कहा, हाई कमांड ने हमें आंकड़े जुटाने की जिम्मेदारी दी है। यहां प्रियंका जी के आने से पूरे दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र को लाभ मिलेगाष दक्षिण गुजरात पहले से भी हमेशा कांग्रेस के साथ ही रहा है। पटेल ने कहा कि आंकड़े जुटाने से मतलब यहां कि जमीनी हकीकत, वोटरों की पसंद और पिछले प्रदर्शन से संबंधि जानकारी पार्टी नेतृत्व को देना है।

- Advertisement -

बता दें कि इस बार चर्चा यह भी चल रही है कि गांधी परिवार का ही सदस्य पारंपरिक रायबरेली सीट से चुनाव में उतर सकता है। इस बार सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान कर दिया था। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। बीजेपी ने 195 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है जिसमें से एक पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पीएम मोदी खुद एक बार फिर से अपने चुनावी  क्षेत्र वाराणसी से ही मैदान में होंगे।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश पहुंच गई है। वहीं कांग्रेस अपने घोषणापत्र पर काम कर रही है। जल्द ही कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है। उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े का ऐलान कर चुकी है। दोनों के बीच सीट शेयरिंग की डील भी फाइनल हो गई हैे। हालांकि कांग्रेस ने अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -