एक माह से लापता युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, अवैध संबंधों के चलते की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार…

- Advertisement -

रायपुर- ब्लैकआउट न्यूज़- उरला के बीरगांव क्षेत्र से लापता युवक का शव पुलिस ने एक माह बाद बरामद किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपियों ने अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के किनारे दफना दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

 

- Advertisement -

यह भी पढ़ें –ढाई लाख रुपए का 60 टन कोयला जब्त:हाईवे पर रुकने वाली गाड़ियों से ढाबा संचालक कर लेता था चोरी; आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि मोहम्मद अनवर ने 2 अक्टूबर को थाना में शिकायत किया था कि बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन 21 वर्ष निवासी गाजी नगर बीरगांव लापता है। जिससे पुलिस ने गुम इंसान का अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही थी। तभी पुलिस को सूचना मिली कि 25 सितंबर को बाबू को गाजी नगर बीरगांव में देखे जाने की जानकारी उसके करीबी दोस्तों ने दी थी। इस आधार पर सीसीटीव्ही फुटेज एवं मोबाईल के कॉल रिकार्डस का अध्ययन किया गया। पर कोई खास तथ्य नहीं मिल रहे थे।

बीच गुम इंसान के साथ कोई अनहोनी घटना के संबंध में तफ्तीश की गई। कुछ संदिग्धो से पूछताछ की गई। तभी पुलिस संदिग्ध फिरोज खान निवासी रामेश्वर नगर भनपुरी जो कि आपराधिक पृष्ठभूमि का व्यक्ति था, को हिरासत में लिया गया। उससे पूछताछ आरंभ की गई। प्रारंभ मे वह पुलिस को गुमराह करता रहा। एसीसीयू रायपुर के द्वारा की गई गहन पूछताछ के दौरान उसने अपने साथी विश्वनाथ उर्फ विशु के साथ बाबू को रामेश्वर नगर खमतराई के पीछे रेल्वे ट्रेक के पास बुलाकर उसकी हत्या कर शव को रेल्वे ट्रेक किनारे दफन करने की बात की पुष्टि की।

 

 

 

 

साथ ही उसके द्वारा यह जानकारी दी गई कि दुर्गा नगर बीरगांव निवासी करीम खान के कहने पर हत्या की वारदात किया है। पुलिस ने विश्वनाथ एवं करीम खान को हिरासत में लिया। उनसे भी पूछताछ की गई। पूछताछ पर यह तथ्य सामने आया है कि करीम खान की लड़की के साथ मृतक बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के नाजायज संबंध थे, करीम खान के द्वारा कई बार मृतक को अपनी लड़की से दूर रहने की हिदायत दी गई थी, परन्तु मृतक उसकी लड़की से ताल्लुकात बनाये हुआ था।

 

 

 

इसी नाराजगी में करीम खान के द्वारा फिरोज खान एवं विश्वनाथ की मदद से हत्या की वारदात को अंजाम दिये जाने की बात सामने आई है। फिरोज खान एवं विश्वनाथ के निशानदेही पर आज रामेश्वर नगर खमतराई रेल्वे ट्रेक के किनारे गुम इंसान बाबू उर्फ वाहेजुद्दीन के शव को हरीश धु्रव अति0तहसीलदार के सम्मुख उत्खनन कर बरामद किया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -