पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक माओवादी मिलिशिया घायल, एसडीओपी ने की पुष्टि…

- Advertisement -

बीजापुर- ब्लैकआउट न्यूज़- आवापल्ली थाना क्षेत्र के चिल्कापल्ली एवं टेकमेटला के जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक माओवादी को गोली लगी है। घायल नक्सली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

- Advertisement -

बता दें कि चिलकापल्ली एवं टेकमेटला के जंगलों में मंगलवार की दोपहर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से चली गोलीबारी में एक नक्सली को गोली लगी है। मुठभेड़ में घायल नक्सली की शिनाख्त मुचाकी भीमा के रूप में हुई है। वह रायगुड़ा मिलिशिया का सदस्य बताया जा रहा है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवानों के द्वारा की गई सर्चिंग के दौरान मौके से जिलेटिन, कार्डेक्स वायर एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है।

 

 

बताया जा रहा है कि 26 सितंबर 22 को डीआरजी, एसटीएफ एवं सीतापुर कैम्प से केंद्रीय रिजर्व पुलिस 229 की संयुक्त टीम नक्सली अभियान पर टेकमेटला के जंगलों की ओर निकली थी‌। इस बीच जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों द्वारा की गई गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया।

 

 

जवानों की इस कार्रवाई से नक्सली भाग खड़े हुए। फायरिंग में घायल नक्सली भी भागने की कोशिश में था, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। एसडीओपी तिलेश्वर सिंह यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल नक्सली को बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -