BREAKING : नाबालिग समेत चार गांजा तस्कर गिरफ्तार

- Advertisement -

बिलासपुर/ब्लैकआउट न्यूज़- पुलिस ने ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा की तस्करी करने वाले नाबालिग समेत चार तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उनसे 21 किलो गांजा जिसकी कीमत 2. 20 लाख रूपए है, बरामद किया है। ये मामला सिरगिट्‌टी और तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

 

- Advertisement -

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें -BREAKING: छत्तीसगढ़ में एक और गिरफ्तारी से हड़कंप, 4 दिन की रिमांड, जानिए अब कौन चढ़ा ED के हत्थे

पुलिस अफसरों को पिछले कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के गांजा तस्करों के लिए बिलासपुर रूट सेफ जोन बन गया है तस्कर ओडिशा से ट्रेन से आते हैं और यहां से रूट बदलकर गांजा सप्लाई करते हैं।

पुलिस को जानकारी मिली कि दो संदेही जगदलपुर से आने वाली बस से उतरकर ऑटो की तलाश में हैं। उनके पास रखे बैग में संदिग्ध सामान है जानकारी मिलते ही उन्होंने पेट्रोलिंग टीम को भेजकर जांच करने के निर्देश दिए। खबर मिलते ही टीम जब पहुंची, तब एक युवक व 16 साल का लड़का बैग के साथ मिले।

 

 

 

 

 

घेराबंदी कर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से गांजा बरामद हुआ पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि रामनरेश पिता देशराज (21) उत्तरप्रदेश के बांदा जिले के बनसका का रहने वाला है। नाबालिग लड़का भी उसका दोस्त है।

 

 

दोनों ने जगदलपुर के रास्ते से गांजा लेकर आने की जानकारी दी। यहां से मध्यप्रदेश के मैहर जाने वाले थे, और उसलापुर स्टेशन जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -