रेलवे स्टेशन के सामने स्विफ्ट कार हुई दुर्घटना का शिकार, उखड़ा पुलिस सहायता केंद्र, टला बड़ा हादसा

- Advertisement -
रायपुर- ब्लैकआउट न्यूज़-  रेलवे स्टेशन में एक तेज रफ्तार कार पुलिस सहायता केंद्र से टकराई। मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्टेशन के पास लगे पुलिस सहायता केंद्र में एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेज रफ्तार में आकर टकरा गई।
जिससे सहायता केंद्र भी वहां से उखड़ गया। हालांकि इससे किसी भी तरह हताहत नहीं हुई है। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। बता दें कि, पुलिस यही रोजाना चेकिंग लगाती है। हालांकि उस दौरान सहायता केंद्र में कोई भी नहीं था जिससे जनहानि होने से बच गई।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -