कोरबा, 25 मार्च 2026 : Paper Leak Case छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए 14 मार्च को आयोजित हुई कक्षा 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा को निरस्त कर दिया है। परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए इस निर्णय के बाद अब यह परीक्षा 10 अप्रैल को दोबारा आयोजित की जाएगी। माशिमं के इस फैसले से कोरबा जिले के भी छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पेपर लीक होने के कारण लिया गया कड़ा फैसला मंडल के सचिव ने बताया कि परीक्षा निरस्त करने का मुख्य कारण प्रश्न पत्र का लीक होना है। 14 मार्च को परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 और 16 मार्च को सोशल मीडिया पर ‘सेट-बी’ के प्रश्न पत्र लीक होने का दावा किया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाने में शिकायत और सिटी कोतवाली में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई गई थी। जांच के उपरांत मंडल ने पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा को ही शून्य घोषित कर दिया।
Paper Leak Case

जिले के 9516 छात्र अब दोबारा देंगे परीक्षा इस फैसले का सीधा असर कोरबा जिले के 9516 पंजीकृत छात्र-छात्राओं पर पड़ेगा। जो अभ्यर्थी परीक्षा देकर आगे के विषयों की तैयारी में जुटे थे, उन्हें अब फिर से हिंदी विषय की मेहनत करनी होगी। न केवल कोरबा बल्कि पूरे प्रदेश के लाखों परीक्षार्थियों को अब 10 अप्रैल की नई समय-सारणी के अनुसार तैयारी करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
Paper Leak Case

अभिभावकों और छात्रों में बढ़ी चिंता बोर्ड परीक्षा के बीच इस तरह पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने से छात्रों के मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हुई है। जिले के शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि दोबारा तैयारी करना छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन निष्पक्ष परीक्षा के लिए यह कदम अनिवार्य था।




