Owl Vastu Tips: क्या उल्लू की मूर्ति घर, ऑफिस में रखना होता है शुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

- Advertisement -

 

Owl Vastu Tips: अक्सर लोग अपने घर का निर्माण वास्तु शास्त्र के अनुसार करवाते है। साथ ही घर से जुड़ी सभी चीजों का रखरखाव भी वास्तु के अनुसार करते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में कुछ चीजों को रखना बेहद शुभ माना जाता है तो कुछ चीजों को अशुभ भी माना गया है। आमतौर पर कुछ लोग ऐसी वस्तु की खरीदारी कर लेते हैं, जिनको घर में रखना अशुभ हो सकता है। इन बातों की जानकारी न होने के कारण इस प्रकार की गलतियां हो जाती हैं।

- Advertisement -

Owl Vastu Tips

वहीं कुछ लोगों को उल्लू को लेकर मन में भय बना रहता है। उल्लू की मूर्ति या तस्वीर घर में रखना शुभ है या नहीं, ये सवाल सभी मन में बना रहता है। लेकिन क्या आप जानते है हिंदू धर्म में उल्लू को शुभ माना गया है। यह मां लक्ष्मी की सवारी है। कहा जाता है कि उल्लू की फोटो और मूर्तियों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही उनकी कृपा बनी रहती है। हालांकि, यह तभी संभव है जब इसे वास्तु शास्त्र के नियमानुसार रखा जाए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि घर या ऑफिस में उल्लू रखने के वास्तु नियम क्या है।

घर पर उल्लू रखने के नियम Owl Vastu Tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में उल्लू की फोटो या मूर्ति रखने के लिए पूजा घर या स्टडी रूम उचित स्थान है। यहां पर उल्लू की तस्वीर लगाने से घर में सकारात्मकता का अनुभव होगा। साथ ही घर से बुरी नजर का साया दूर रहेगा। उल्लू की तस्वीर लगाने से घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है।

Owl Vastu Tips
Owl Vastu Tips

आप चाहें तो उल्लू को ऐसी जगह भी रख सकते हैं जहां से उल्लू की नजर घर के कोने कोने पर पड़ सके। अगर उल्लू की नजर दरवाजे की ओर हो, तो यह और शुभ हो सकता है।

ऑफिस में उल्लू रखने के नियम Owl Vastu Tips

उल्लू को ऑफिस में रखना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस में उल्लू की मूर्ति रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही इससे कार्यक्षेत्र में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बढ़ता है।

वास्तु के अनुसार, ऑफिस में उल्लू को व्यवसाय से जुड़ी चीजों के पास रखें। आप चाहें तो उल्लू की फोटो या मूर्ति को अपने काउंटर के पास रख सकते हैं।

इस बात का ध्यान रखें कि, ऑफिस में उल्लू को हमेशा अपने दाहिने ओर ही रखें। ऐसा करने से आपके कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर होगी। साथ ही आर्थिक विकास होगा।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -