NIA ने मानव तस्करी करने वाले 4 सिंडिकेट तोड़े:तस्करों ने दो साल में हजारों रोहिंग्याओं को 10 राज्यों में अवैध तरीके से बसाया

- Advertisement -

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देते हुए मानव तस्करों ने हजारों रोहिंग्या मुसलमानों को न सिर्फ सीमा पार कराया बल्कि, मोटी रकम लेकर उन्हें देश के दस अलग-अलग राज्यों में बसा भी दिया।

तस्कर बांग्लादेश के उन रोहिंग्याओं पर ही फोकस करते हैं, जिनके पास पैसा है। इस संबंध में इंटरपोल ने भी देश में बड़े पैमाने पर अवैध प्रवासियों को बसाने के लिए मानव तस्करों की सक्रियता से जुड़े इनपुट सुरक्षा एजेंसियों से शेयर किया था।

- Advertisement -

जांच में सामने आया कि मध्य प्रदेश, असम, तमिलनाडु, कर्नाटक और राजस्थान के मानव तस्कर संगठित अपराध गिरोह की तर्ज पर काम कर रहे हैं। इसका खुलासा होने पर भारतीय खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मंत्रालय ने NIA को इसकी जांच सौंपी।

एनआईए ने हाल ही में एकसाथ 10 राज्यों में छापेमारी कर मानव तस्करी गिरोह के 44 लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर पता चला कि तस्करों ने यह काम केवल दो साल में अंजाम दिया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -