नेताजी के पोते बोले-सुभाष विमान हादसे में मारे गए थे:सरकार अंतिम बयान जारी करे, ताकि झूठी कहानियां रुकें; जापान से अवशेष वापस लाएं

- Advertisement -

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्‌ठी लिखी है। इसमें उन्होंने पीएम से 18 अगस्त तक जापान के रेंकोजी से नेताजी के पार्थिव अवशेषों को वापस लाने की अपील की।

न्यूज एजेंसी PTI को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, मैं चाहता हूं कि सरकार नेताजी की मौत से जुड़ी रिपोर्ट्स के आधार पर अंतिम बयान भी जारी करे, ताकि उनके बारे में झूठी बातों पर विराम लग सके।

- Advertisement -

चंद्र कुमार बोस ने मोदी सरकार से नेताजी की मौत की जांच से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की पहल की। उन्होंने कहा कि 10 बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जांच होने के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि नेताजी 18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक हवाई दुर्घटना में मारे गए थे। इसलिए यह जरूरी है कि भारत सरकार अंतिम बयान जारी करे, ताकि झूठी बातों और कहानियों पर विराम लग सके।

चंद्र कुमार बोस ने 2016 में BJP जॉइन की थी, लेकिन मतभेद के चलते सितंबर 2023 में पार्टी छोड़ दी।
- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -