पुलिस कस्टडी में नक्सली की मौत:दंतेवाड़ा में शाम को पकड़ा, देर रात तोड़ा दम; 10 जवानों सहित 11 लोगों की हत्या में था शामिल

- Advertisement -

तेवाड़ा में पुलिस कस्टडी में एक नक्सली की मौत हो गई। उसे एक दिन पहले शनिवार को ही गिरफ्तार किया गया था। शाम को उसकी तबीयत बिगड़ी। उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात करीब 12.30 बजे उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस अफसरों ने बताया कि नक्सली का नाम पोदिया माड़वी (40) है, जो जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पेड़का गांव का रहने वाला था। वह अरनपुर IED ब्लास्ट की वारदात में शामिल था। इसमें एक वाहन चालक समेत 11 जवान शहीद हो गए थे।

- Advertisement -

पुलिस अफसरों का कहना है कि पोदिया माड़वी कौन सी बीमारी से जूझ रहा था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उसकी मौत का कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि उसकी मौत के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी है।

नक्सलियों ने बुधवार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच अरनपुर-समेली में 50 किलो की IED में ब्लास्ट किया था।
नक्सलियों ने बुधवार दोपहर 1:30 से 2:00 बजे के बीच अरनपुर-समेली में 50 किलो की IED में ब्लास्ट किया था।

IED ब्लास्ट की घटना में था शामिल

पुलिस का कहना है कि, अप्रैल साल 2023 में TCOC के दौरान नक्सलियों ने अरनपुर में IED ब्लास्ट की थी। इस घटना में DRG जवानों से भरी एक वाहन को ब्लास्ट कर उड़ाया था। जिसमें 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए थे। साल 2023 की यह सबसे बड़ी नक्सल घटना थी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -