छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद:टेकलगुड़ेम कैंप में 14 जवान घायल; 2021 में यहां 23 जवान शहीद हुए थे

- Advertisement -

बस्तर के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को पुलिस कैंप पर नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हो गए है। 14 जवान घायल हैं। घायलों को चॉपर से पहले जगदलपुर लाया गया। यहां से उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है। बता दें कि टेकलगुड़ेम में ही साल 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे।

मंगलवार को जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी की टीम सर्चिंग कर रही थी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

- Advertisement -
घायल जवान अपने पैर में लगी चोट को मोबाइल से देखते हुए।
घायल जवान अपने पैर में लगी चोट को मोबाइल से देखते हुए।

फोर्स को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भागने में कामयाब हो गए। घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घायल जवान को ड्रिप चढ़ाया गया।
घायल जवान को ड्रिप चढ़ाया गया।

पुलिस कैंप के ओपनिंग के दिन अटैक

टेकलगुड़ेम पुलिस कैंप का मंगलवार को ही ओपनिंग था और इसी दिन सर्चिंग पर निकले जवानों पर नक्सलियों ने हमला किया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -