75 फिट का रावण,सबसे बड़े रावन का वध करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

- Advertisement -

दुर्ग – ब्लैकआउट न्यूज़- नवरात्र में जहां एक तरफ नव दुर्गा पूजा की धूम है, वहीं दूसरी तरफ दशहरे की तैयारी भी चल रही है। दुर्ग जिले में सबसे बड़ा रावण सेक्टर 7 मैदान में तैयार किया जा रहा है। इस रावण को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के द्वारा मारा जाएगा। रावण दहन के साथ-साथ यहां कमेडियन जॉनी लीवर के छोटे भाई जिमी मोजस भी अपना परफार्मेंस देने आ रहे हैं।

 

- Advertisement -

यह भी पढ़ें – एनटीपीसी सीपत में गांधी जयंती के आयोजन के साथ फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का शुभारंभ

दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने बताया कि सेक्टर 7 का दशहरा आयोजन भिलाई का सबसे पुराना आयोजन है। यहां 75 फिट का रावण का पुतला और 50-50 फिट ऊंचा कुंभकरण और मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है।

 

 

कोरोना काल में दो सालों तक आयोजन नहीं हुआ। इस बार उसे और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यहां भिलाई दुर्ग वासियों की हर खुशी का ध्यान रखा गया है। इसलिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड के बेस्ट कामेडियन जॉनी लीवर के भाई जिमी मोजस को बुलाया गया है। वो अपने पूरे बैंड के साथ कार्यक्रम करने आ रहे हैं।

 

 

आईपीएल स्तर की होगी अतिशबाजी
यह सबसे भव्य आतिशबाजी की जाती है। यहां आईपीएल स्तर की आतिशबाजी की जाती है। यह काफी आकर्षण का केंद्र रहती है। आतिशबाजी के लिए जो भी विस्फोटक तैयार किया जाता है वह यहीं किया जाता है। इसके लिए आंध्रे प्रदेश के काकीनाडा और तमिलनाडु के शिवकाशी से कलाकारों को बुलाया गया है। वो तैयारी में लगे हुए हैं।

 

भाजपा के दिग्गज नेता पहुंचेंगे कार्यक्रम में
दहशहरा के इस आयोजन में भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, नवीन केडिया, अरविंद दास गुप्ता जैसे लोग भाग लेंगे। यहां हर साल बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होती है।

 

 

भिलाई में कई जगह होता है भव्य आयोजन

सेक्टर 7 के साथ ही दुर्ग भिलाई शहर में कई जगह रावण दहन किया जाता है। दुर्ग के साथ ही भिलाई शहर में वैकुंठ धाम, खुर्सीपार, भिलाई तीन और दशहरा मैदान का रावण दहन प्रमुख है। यहां दूर-दूर से लोग रावण दहन देखने आते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -