Nanki Ram under house arrest, update आदिवासी नेता के साथ खड़े हुए सभापति कहा,वरिष्ठ भाजपा नेता ननकीराम की उपेक्षा और अपमान दुर्भाग्यपूर्ण

- Advertisement -

कोरबा (ब्लैकआउट न्यूज़ )Nanki Ram under house arrest, update छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ एवं कद्दावर भाजपा नेता ननकी राम कंवर की उपेक्षा एवं उनको नजरबंद किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यजनक है। ननकीराम कंवर कोरबा में भाजपा के लिए भीष्म पितामह की भूमिका में है पूर्व गृहमंत्री का इस प्रकार उपेक्षा किया जाना और उनको अपमानित करना संगठन की बहुत बड़ी कमजोरी है।

Nanki Ram under house arrest, update 

Nanki Ram under house arrest, update

- Advertisement -

भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि ननकी राम कंवर ने जिस प्रकार कांग्रेस के घोटाले को उजागर किया उससे भाजपा के पक्ष में पूरे छत्तीसगढ़ में माहौल बना और भाजपा आज सत्तासीन है। भाजपा को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ननकीराम को महत्वहीन करना कोरबा जिले में छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को लूप लाइन में भेजने की साजिश का हिस्सा है।काग्रेस की सरकार ने अधिकारियों को आंख मूंदकर संरक्षण दिया था जिसका परिणाम यह हुआ कि कांग्रेस सत्ता से दूर हो गई।

Nanki Ram under house arrest, update

Nanki Ram under house arrest, update
Nutan singh thakur

कोरबा जिले में एक साजिश के तहत छत्तीसगढ़िया नेताओं को चुन-चुनकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। लखन देवांगन का इस्तीफा मांगा जा रहा था, मनोज शर्मा को पद से हटा दिया गया, विकास महतो का विरोध किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद आरक्षित नहीं होता तो उसमें भी किसी पूंजीपति को बैठा दिया गया होता। बिना जनाधार वाले भाजपा नेता आज सत्ता की मलाई खा रहे हैं जबकि सत्ता के लिए संघर्ष करने वाले भाजपा के जमीनी नेता आज उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं।

Nanki Ram under house arrest, update

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को समझना होगा कि वरिष्ठ और जमीनी नेताओ की उपेक्षा और अपमान से भाजपा को भारी नुक़सान उठाना पड़ेगा। छत्तीसगढ़िया नेताओं के खिलाफ साजिश और उनको महत्वहीन करने की कोशिश पर आम जनता के मन में गहरा आक्रोश भर रहा है।

भाजपा सरकार और शीर्ष नेतृत्व को ननकीराम कंवर का सम्मान करना चाहिए तथा कोरबा के विकास में जमीन से जुड़े निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बातों को प्रमुखता देना चाहिए।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -