भाई बनकर प्रेमिका के ससुराल में साथ रहा नाबालिग,राज खुला तो पीटा, लड़के के पिता, जीजा और दोस्तों को बंधक बनाया

- Advertisement -

भिंड- ब्लैकआउट न्यूज़- प्रेम-प्रसंग के कई चौंकाने और हैरान करने वाले किस्से आपने देखे और सुने होंगे। लेकिन एक प्रेमी जोड़े ने तो हद ही पार कर दी। प्रेमी खुद को अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बुआ का बेटा बता कर उसके ससुराल पहुंच गया। जब इस मामले की पोल खुली तो बवाल मच गया।

 

- Advertisement -

 

यह भी पढ़ें –BREAKING : भूपेश सरकार ने राज्योत्सव के पहले सैलरी में की बढ़ोतरी, आदेश हुआ जारी .

मामला मध्यप्रदेश के चंबल इलाके का है। प्रेमी की उम्र 17 साल है, वह नाबालिग है। जबकि प्रेमिका 28 साल की है। प्रेमी खुद को प्रेमिका की बुआ का बेटा बताकर उसी के ससुराल में उसके साथ इश्क फरमा रहा था। लेकिन कहते है ना कि इश्क छिपाए नहीं छिपता… ससुरालवालों को 3 दिन बाद जब सच पता चला, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिर क्या था, उन्होंने लड़के को बंधक बना लिया। साथ ही लड़के के पिता को खबर कर दी। नाबालिग प्रेमी के पिता, दामाद और बेटे के 2 दोस्तों के साथ उसे छुड़ाने पहुंचे तो प्रेमिका के ससुरालवालों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। उन्हें छोड़ने के एवज में 2 लाख रुपए फिरौती की डिमांड कर दी।

 

 

 

दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि गोरमी (भिंड) और सिहोनिया (मुरैना) से 5 लोगों का अपहरण किया गया है। पुलिस हरकत में आई और बंधकों को छुड़वाया। इस दौरान पता चला कि यह मामला तो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का है। लड़का मुरैना का है और उसकी शादीशुदा प्रेमिका भिंड की है। महिला अपने पति की दूसरी बीवी है। उसके पति की उम्र 45 साल है। दोनों के 7 और 5 साल के दो बेटे हैं।

 

 

अब जानते हैं, कैसे हुआ मामले का खुलासा
नाबालिग लड़का मुरैना के छत का पुरा गांव का रहने वाला है। उसकी भिंड जिले के गढ़ी हरीक्षा की रहने वाली विवाहिता से फोन पर नजदीकी बढ़ी। प्रेमिका का पति बाहर रहकर काम करता है। 21 अक्टूबर को उसका नाबालिग प्रेमी बुआ का बेटा बनकर उसके ससुराल पहुंचा। 2 दिन से रह रहे लड़के की हरकतों पर ससुराल वालों को शक हुआ तो उन्होंने उससे नाते-रिश्तेदारों के बारे में बातचीत की। वह ठीक जवाब नहीं दे सका। 23 अक्टूबर को सख्ती की तो सारा सच सामने आ गया।

पहले ससुरालवालों ने पीटा, फिर भाई ने बंधक बनाया
घर वालों ने प्रेमिका के पति और लड़के के पिता को सूचना दी। पति घर आ गया। इधर लड़के का पिता, दामाद और बेटे के 2 दोस्तों को लेकर गोरमी आया। जिसके बाद प्रेमिका के ससुरालवालों ने सभी को जमकर पीटा। इसके बाद प्रेमिका के भाई को बुलाया। वह बहन, नाबालिग, उसके पिता, जीजा और दोनों दोस्तों को गाड़ी में डालकर जौरा ले गया। वहां सभी को बंधक बना लिया।

 

 

नाबालिग लड़के की शिकायत पर भी FIR
मुरैना के सिहोनियां थाना अंतर्गत छत का पुरा निवासी 17 साल के लड़के की शिकायत पर भी FIR हुई है। उसने बताया कि वह गढ़ी हरीक्षा गांव में महिला से मिलने गया था। गांव के मुलू कुशवाह, कृष्णगोपाल, परशुराम, लला, सूरज कुशवाह ने उसे पकड़ लिया। मारपीट की थी। आरोपियों पर मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -