मानसून का आगमन छत्तीसगढ़ में 11 जून को

- Advertisement -
रायपुर। नौतपा का आज छठवां दिन है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां भी तपती गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। इसी बीच एक रहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने वाला है। बता दें की मानसून की भारत में एंट्री हो गई है। मानसून अब केरल के रास्ते पहुंच चूका है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार मानसून समय से दो दिन पहले पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग द्वारा 11 तारीख तक छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -