Minister Lakhan’s first visit to Korba मंत्री बनकर पहली बार पहुंचे लखन का ऊर्जाधानी में आतिशी स्वागत

- Advertisement -

कोरबा, 23 दिसंबर। Minister Lakhan’s first visit to Korba कोरबा विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखनलाल देवांगन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मंत्री पद की शपथ लेने व पद संभालने के बाद लखनलाल देवांगन का आज शनिवार को प्रथम कोरबा प्रवास हुआ। प्रथम प्रवास पर पहुंचे मंत्री श्री देवांगन का जगह-जगह समर्थकों द्वारा ढोल-नगाड़ा, आतिशबाजी से स्वागत किया गया।

Minister Lakhan’s first visit to Korba

Minister Lakhan's first visit to Korba
Minister Lakhan’s first visit to Korba

जिले की सीमा में प्रवेश उपरांत पाली में उनका स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात चैतमा, कटघोरा, छुरी, एनटीपीसी गेट के सामने, दर्री बस स्टैण्ड, निवास क्षेत्र कोहडिय़ा चौक, अप्पू गार्डन के पास, सीएसईबी चौक पर उनका स्वागत हुआ। यहां से श्री देवांगन का काफिला उनके चुनाव कार्यालय पहुंचा जहां जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद टीपी नगर चौक पहुंचे लखनलाल देवांगन का स्वागत किया गया।

- Advertisement -

 

ट्रांसपोर्ट नगर चौक में जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत उपरांत यहां से खुली गाड़ी में मंत्री श्री देवांगन सवार हुए और शहर की जनता का आभार जताने के लिए रैली प्रारंभ हुई। आभार रैली नगर भ्रमण करते हुए सीतामणी चौक पहुंची। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों, समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 लड्डुओं से तौले गए Minister Lakhan’s first visit to Korba

Minister Lakhan's first visit to Korba
Minister Lakhan’s first visit to Korba

मंत्री श्री देवांगन को जगह-जगह लड्डुओं से तौला गया। समर्थकों ने महामाला व फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया। उनके साथ फोटो खिंचवाने व सेल्फी लेने के लिये कार्यकर्ता उमड़े रहे।

 उमड़ा रहा जन सैलाब Minister Lakhan’s first visit to Korba

 

मंत्री लखन लाल देवांगन के स्वागत अभिनंदन के लिए बड़ी संख्या में नगरजन भी उमड़े रहे। पाली से लेकर कटघोरा और कटघोरा से छुरी होते हुए कोरबा पहुंचने पर श्री देवांगन के स्वागत में लोगों का रेला उमड़ा रहा। भाजपा, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नगरजनों में भी उत्साह देखा गया।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -