एम्स में मानसिक रोगी ने किया चाकूबाजी, पकड़ने के दौरान ASI और आरक्षक घायल

- Advertisement -
रायपुर. रायपुर एम्स Raipur AIIMS में मानसिक रोगी ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है। वही मानसिक रोगी को पकड़ने के दौरान ASI और आरक्षक घायल हो गए। पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि बीरगांव उरला रायपुर निवासी भीम शाह पिता घुररू शाह उम्र 53 वर्ष अपने पुत्र ओमप्रकाश शाह उम्र 25 वर्ष जो मानसिक रोगी है, को उपचार हेतु परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एम्स अस्पताल रायपुर में लेकर आये थे, कि उक्त मानसिक रोगी व्यक्ति उनके नियंत्रण से बाहर होकर अस्पताल परिसर क्षेत्र में भीड़-भाड़ वाले स्थान में जाकर अपने हाथ में चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने लगा तथा अस्पताल परिसर में काफी उपद्रव करने लगा जिसके कारण अस्पताल में अफरा तफरी मच गया तथा लोग डरकर इधर-उधर भागने लगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -