opposes the fish market : लालघाट में बन रहे मछली मार्किट का महिला मोर्चा ने किया विरोध,काम रुके वर्ना होगा बड़ा आंदोलन

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़ – opposes the fish market :  कोरबा नगर निगम क्षेत्र वार्ड 34 लालघाट में मछली मार्केट का काम चल रहा, जिसके विरोध में भाजपा महिला मोर्चा बाल्को अध्यक्ष अर्चना रुनिस ने विरोध जताया है .

Environment protection :  पर्यावरण संरक्षण की दिशा में छ.ग. विज्ञान सभा का जन जागरूकता अभियान सम्पन्न

- Advertisement -

opposes the fish market : अर्चना रुनिस ने बताया कि दो माह पूर्व जिला प्रशासन को मछली मार्केट निर्माण को लेकर लिखित शिकायत की गई थी, उसके बावजूद भी जिला प्रशासन द्वारा आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई, कार्यवाही ना होने से यह स्पष्ट हो जाता है कि जांचकर्ता का भी जेब गर्म हो गया है.

opposes the fish market :  आपको बता दें कि मछली मार्केट की आड़ में कुछ असमाजिक तत्वों व दबंगईयों के द्वारा शासकीय भूमि का समतलीकरण कर अवैध रूप से मछली मंडी के नाम पर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। कचरा घर के बगल में मछली मंड़ी का निर्माण कराया जा रहा है। वार्ड क्रमांक 34 लालघाट के महिलाओं एवं भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा विरोध करते दिखे. मछली मार्किट बनने से आसपास के लोगों को गंदगी एवं बदबू के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, मछली मार्केट बन जाने के बाद यहां दुर्घटनाएं की संभावना बढ़ जाएगी, जिसे देखते हुए महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया,

भाजपा महिला मोर्चा बाल्को अध्यक्ष अर्चना रुनिस ने कहा कि यदि नगर निगम के द्वारा यह समतलीकरण एवं मछली मार्केट दुकान निर्माण का कार्य कराया जा रहा है तो हमें भी जनहित में अवगत कराने का कष्ट करें। अन्यथा इस अवैध जमीन कब्जा पर कार्यवाही कर तत्काल रोक लगाने का कष्ट करें। इस अवैध कब्जे पर समय रहते कानूनी कार्यवाही नहीं ली गई तो हमें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

संतोष कुमार सारथी ब्लैकआउट न्यूज़

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -