महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर भारत जोड़ों यात्रा जा हुआ शुभारंभ

- Advertisement -

सीपत -ब्लैकआउट न्यूज-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक लग भग 3500 कि.मी. भारत जोड़ो पदयात्रा की जा रही है। जिसका अनुसरण करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दो अक्टूबर से प्रदेश में ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा की शुरूवात की है।

 

- Advertisement -

 

 

इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र सीपत ब्लॉक के ग्राम बेलटूकरी तक भारत जोड़ो पदयात्रा की शुभारंभ की गई है।ब्लॉक अध्यक्ष धीवर ने बताया की आगामी तीन माह में पदयात्रा के माध्यम से सीपत ब्लॉक के अंतर्गत घर-घर जाकर आम जन को भारत जोड़ो पदयात्रा के उद्देश्यों से अवगत कराएँगे।इस यात्रा के दौरान आमजन

 

 

 

को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत कराते हुए केंद्र की मोदी सरकार की विफलतओं की जानकारी दी जाए गी।छत्तीसगढ राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ के संबंध मे भी लोगों को बताया जाएगा।इस अवसर पर सीपत ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,दिलीप लहरिया पूर्व विधायक मस्तूरी विधानसभा राजेश्वर भार्गव सभापति जिला पंचायत बिलासपुर, प्रेम चंद जायसी दूबे सिंह कश्यप ,अशोक सूर्यवंशी देवी सिंह पोर्ते, प्रमोद जायसवाल, नर्रेद्र दिनकर,देव सिंह पोर्ते, भागीरथी पोर्ते, महेंद्र कश्यप, ईश्वर पाटनवार, तानाराव जी बाकरे, रामेश्वर साहू,देव चंद्राकर,रामप्रताप दिनकर, रामखिलावन यादव, जानू टंडन, कुजबिहारी कुर्रे,उमेश कश्यप दिलीप मनेवार, सालिक राम टंडन, सुभाष टंडन,गंगाराम, अमित यादव, दुष्यंत केवट आदि पदयात्रा में शामिल रहे

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -