Mahalaxmi Rajyog 2025: ज्योतिष में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है और वह ऊर्जा, शक्ति, पराक्रम व भूमि के कारक ग्रह है। इसके अलावा 12 राशियों में मंगल को मेष-वृश्चिक का स्वामित्व प्राप्त है। इन जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। हालांकि मंगल के राशि परिवर्तन व युति निर्माण से भी जातकों को विशेष लाभ मिलता है। योग के प्रभाव से जातकों को करियर, बिजनेस और जमीन-जायदाद के क्षेत्र में मनचाहे परिणाम भी मिलते हैं।
वर्तामन में मंगल सिंह राशि में विराजित हैं। वह इस राशि में 28 जुलाई 2025 तक बने रहेंगे। इस दौरान मंगल की जून के अंत में चंद्रमा से युति भी होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। बता दें, मंगल सिंह में हैं और 29 जून 2025 को चंद्रमा भी इसी राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से वृषभ समेत इन राशि वालों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते है।
वृषभ राशि Mahalaxmi Rajyog 2025

महालक्ष्मी राजयोग से आपको निवेश में लाभ मिलने की संभावनाएं है।
परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।
जमीन, वाहन या घर खीदरने की योजना सफल होगी।
इस योग से मार्केटिंग, सेल्स में काम कर रहे लोगों की आय में जबरदस्त बदलाव आने की संभावना है।
इस दौरान करियर को लेकर आपकी सटीक निर्णय लेने की क्षमता दूसरों को प्रभावित करेगी।
घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मंगल के प्रभाव से अटके काम पूरे होंगे।
मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि Mahalaxmi Rajyog 2025

कर्क राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी।
भूमि-भवन अथवा पैतृक संपत्ति के विवाद भी समाप्त होंगे।
कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे।
नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी और उच्च अधिकारियों का विश्वास भी मिलेगा
आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा।
स्वास्थ्य के दृष्टि से भी यह समय आपके लिए उत्तम रहने वाला है।
वृश्चिक राशि Mahalaxmi Rajyog 2025

महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से पूर्व में किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है।
संतान संबंधी परेशानियां दूर होंगी।
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन संबंधी तंगी से राहत मिलेगी।
परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।
इस योग के प्रभाव से आपकी बातचीत की शैली में भी सुधार होगा।
जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।
भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए ब्लैकआउट न्यूज़ उत्तरदायी नहीं है।