नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पालघर जिले के भयंदर स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। एक 60 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने आती हुई लोकल ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है। पिता और पुत्र की पहचान 60 वर्षीय हरीश मेहता और उनके 35 वर्षीय बेटे जय के रूप में की गई है। वे वसई के निवासी थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ट्रेन आती देख दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पटरी पर लेट गए।
रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र के पालघर मे पिता-पुत्र ने एक साथ अपनी जान ले ली!
ट्रेन को आता देख पिता-पुत्र ने एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए पटरी पर लेट कर सुसाइड कर लिया!
दोनो पिता-पुत्र रेलवे ट्रैक के पास से बाते करते हुए गुज़र रहे थे!
फिर ट्रेन को आता……… #MaharashtraNews pic.twitter.com/cJZHODVcY3— Shatrughan Kumar (@Shatrug96788610) July 10, 2024




