Korba News : सिगड़ी जला कर सोए नौ लोगों की बिगड़ी स्थिति, अस्पताल दाखिल

- Advertisement -

कोरबा : ठंड से बचने के लिए एक परिवार कमरे में जलती हुई सिगड़ी रख कर सो गया। रात में उनका दम घुटने लगा और हालत बिगड़ गई। अन्य कमरे में सोए स्वजनों ने आनन-फानन में उन्हें विकासनगर कुसमुंडा चिकित्सालय लाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत न्यू रेलवे कालोनी की है, यहां निवासरत निर्मला टांडी के घर क्रिसमस मनाने स्वजन आए हुए थे। क्रिसमस के बाद भी स्वजन रेलवे कालोनी में ठहरे हुए थे।

शुक्रवार की रात ठंड से बचने निर्मला टांडी ने सिगड़ी जलवाई थी। कुछ देर तक आग तापने के बाद सिगड़ी को कमरे ही रखकर सभी सोने चले गए। देर रात अचानक कमरे में सोए लोगों के आखों में जलन, सिर दर्द और उल्टियां होने लगी। चक्कर आने की समस्या को देखते हुए उन्हें आनन-फानन में एसईसीएल के विकासनगर कुसमुंडा डिस्पेंसरी में लाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल लोगों में साइबो सोनवारी, हिमांगी नायक, नमिता नायक, नंदिनी नायक, दो पुरूष समेत नौ लोग शामिल हैं। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -