Korba Lok Sabha Elections 2024 सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देगी कांग्रेस सरकार : ज्योत्सना महंत

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़ – Korba Lok Sabha Elections 2024 कोरबा लोकसभा की सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुईया, भटगांव, सराईपाली, परसाखोला, मुड़धोआ, रोकबहरी, बेलाकछार, बेला, दोंदरो का दौरा किया व बैठक ली। गांवों में पहुंचने पर सांसद का ग्रामीणों एवं खासकर महिलाओं के द्वारा परंपरागत आत्मीय स्वागत किया गया।

Korba Lok Sabha Elections 2024

Korba Lok Sabha Elections 2024
Korba Lok Sabha Elections 2024

ज्योत्सना महंत ने लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है। देश के लिए कांग्रेस के नेताओं ने अपने प्राण भी न्यौछावर किए इसके बारे में सबको पता है। इस पार्टी को देश की जनता आगे बढ़ा रही है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ में बनते ही 2 घंटे के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया गया।

- Advertisement -

 

बिजली बिल हाफ करने की योजना का क्रियान्वयन व इसका लाभ तुरंत मिलना शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीब परिवार की महिलाओं को नारी न्याय गारंटी योजना में हर महिने 8333 रुपए दिया जाएगा।

Korba Lok Sabha Elections 2024

Korba Lok Sabha Elections 2024
Korba Lok Sabha Elections 2024

सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू करेंगे। युवाओं के लिए 30 लाख सरकारी पदों पर तत्काल स्थायी नियुक्ति की गारंटी हम दे रहे हैं। किसानों के लिए विशेष कानून भी हम पारित करेंगे। इन सबके लिए हमें कांग्रेस को चुन कर सरकार बनाना है।

Korba Lok Sabha Elections 2024
Korba Lok Sabha Elections 2024

उपस्थित लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने की बात दोहराई। जनसंपर्क के दौरान शशिकला पाण्डेय, पीसीसी के संयुक्त सचिव हसन अली, फरियाद अली, जनपद सदस्य बलराम साहू सहित अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -