KORBA : कोरबा शिक्षा विभाग में एक करोड़ का घोटाला,मामला पहुँचा थाने

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़- कोरबा का शिक्षा विभाग हमेशा सुर्खियों में बना रहता है, किसी ना किसी बात को लेकर आए दिन चर्चा होते रहती है। जिले के शिक्षक सहित अन्य लोगों ने कुछ ऐसा तिकड़म भिड़ाया कि शासन को ही एक करोड़ का चूना लगा दिया। जब इसका खुलासा हुआ और मामले की जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया

 

- Advertisement -

अब शिक्षा विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस से की है, जिसपर पुलिस ने एक दर्जन शिक्षक सहित अन्य लोगों के खिलाफ धारा 420, 120 बी भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामला दर्ज होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

 

पाली ब्लाक के अंतर्गत आने वाले शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदीबाजार के सहायक ग्रेड 3 (बाबू) ऋषि कुमार जायसवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य लोगों ने शासन को एक करोड़ से अधिक की राशि का चूना लगाया है। बताया जाता है कि इस राशि को डकारने के लिए पूरा गिरोह काम कर रहा था। जब मामला सामने आया और इसकी जांच उप संचालन शिक्षा विभाग द्वारा कराई गई तो मामला सही पाया गया।

 

 

अब मामले की लिखित शिकायत हरदीबाजार चौकी पुलिस से की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बाबू ऋषि जायसवाल, प्रभारी प्राचार्य व्यास नारायण समेत सोमनाथ भारद्वाज, सुरेंद्र पाटले, भोपाल सिंह, विक्की यादव, मनीष देवांगन, दिनेश कुमार, संजू यादव, नितेश कुमार, रतन कुमार, कृष्ण जगत के खिलाफ धोखाधड़ी व षड्यंत्र का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक इस मामले का पर्दाफाश पहले ही हो गया था और मामले की जांच की जा रही थी। मामला शत प्रतिशत सही पाया गया है। अब पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। जल्द ही करोड़ों का घोटाला करने वाले शिक्षक वृत्तीय कोषालय अधिकारी सहित अन्य लोग इस मामले में जेल की हवा खाएंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -