कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़- कांग्रेस का सेवा, संघर्ष, त्याग और बलिदान का गौरवशाली इतिहास रहा है। ‘‘यह इतिहास है देश की जनता की सेवा करने का, यह इतिहास है देश को आजादी दिलाने का और यह इतिहास है देश के नवनिर्माण का’’ – उक्त कथन कुसमुण्डा ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार ने बलगी साप्ताहिक बाजार में आयोजित जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभा में व्यक्त किया। उन्होने कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आधुनिक एवं मजबूत भारत की नींव रखी। नेहरू जी के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने सत्ता की बागडोर संभाली और जय जवान जय किसान का नारा देकर पूरे देश के किसानों में नया जोश भर दिया।
और पढ़िए –KORBA : 18 लाख रूपये हड़पने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्ता
ब्लॉक अध्यक्ष सनीष कुमार ने बताया कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने कानून मंत्री का पदभार संभाला और देश के संविधान का निर्माण किया। आज उसी संविधान के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। चुने हुए जनप्रतिनिधी सरकार से कोई सवाल नही कर सकता अगर ऐसा किया तो सदस्यता समाप्त कर दिया जा रहा है। उन्होने आगे कहा कि आज भारतीय संविधान पर संकट मंडराता जा रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान के 74 वर्ष हो गये, यह संविधान जो सात दशकों से भी अधिक समय से देश की कसौटी पर खरा उतरा है आज यह संविधान एक बुनियादी संकट का सामना कर रहा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता धक्का सिंह कंवर ने कहा कि देश में आजकल सीबीआई, ईडी आदि का दुरूपयोंग करके विपक्ष के विरोध को शांत करने की नई परिपाटी की शुरूवात हुई है।
इस मौके पर चन्द्रमणी रेड्डी, हरीश ताण्डे, शरद कर्ष, धनराज, डॉ. सी के चन्द्रमा, धक्का सिंह कंवर, रामकुमार जलतारे, शत्रुहन लाल श्रीवास, दिलीप कुमार कश्यप, जगदीश साहू, ललित चन्द्रा, मोहन, सुमेश भगत, शंकर कश्यप, कृष्ण कुमार, मस्तूल सिंह कंवर, सुदर्शन प्रसाद, जोगेन्दर, रामदयाल, होली कश्यप, बोधराम चौरसिया, शिव पटेल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता के साथ साथ व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।