Korba breaking वन विभाग ने बाघों को ट्रैक करने जंगलों में लगाया कैमरा

- Advertisement -

कोरबा/ब्लैकआउट न्यूज़ -Korba breaking कोरबा जिले के वन परिक्षेत्र पाली के जंगलों में मौजूद बाघों की ट्रेकिंग के लिए वन विभाग ने चैतुरगढ़ व आसपास के क्षेत्र के जंगलों में 6 कैमरा लगाया गया है। अब ट्रेकिंग कैमरे के जरिए इसका पता लगाया जाएगा। हालाकि अब तक इस क्षेत्र में मौजुद बाघो की पुष्टि नही हो सकी है।

Korba breaking

Korba breaking
Korba breaking

ज्ञात रहे विगत दिनों कुछ ग्रामीणों ने कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पाली वन मंडल के सपलवा क्षेत्र में चार बाघों को सडक पार करते समय रात में देखे जाने का दावा किया था। दावा करने के साथ ही इसका एक वीडियो भी सोशल मिडिया में वायरल किया था। वायरल वीडियो में एक शावक सहित चार बाघो को सडक पार करते हुए दिखाया गया था। पाली परिक्षेत्र के जंगल में बाघों के वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया और इसकी पुष्टि के लिए पहले विभाग द्वारा सर्वे कराया गया। फिर भी कोई हलचल नही मिलने पर अब बाघों की ट्रेकिंग के लिए वन विभाग ने 6 कैमरा चैतुरगढ़ व आसपास के जंगलो में स्थापित किया है।

- Advertisement -

Korba breaking

Korba breaking
Korba breaking

विभाग कैमरे के जरिए बाघों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले भी चैतुरगढ़ क्षेत्र में कई बार बाघों को विचरण करते हुए देखा गया है। इनके द्वारा जानवरों का शिकार किए जाने की भी बात सामने आयी है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -