Korba Breaking : दीवाल गिरने से घायल डेढ़ वर्षीय बच्चे कि मौत, आक्रोषित परिजनों ने किया चक्काजाम

- Advertisement -

Korba Breaking

 

- Advertisement -

कोरबा। Korba Breaking कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण बन तालाब के निकट निर्माणाधीन आवासीय फ्लैट के पीछे खाली जमीन पर निर्मित बाउंड्री वॉल का एक हिस्सा जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही और मौके पर उपेक्षा पूर्ण कार्य करने-कराने के कारण ढह जाने से मलबा में दबकर तीन लोग घायल हो गए। इसमें शामिल मासूम डेढ़ वर्षीय बालक गणेश कर्ष की अस्पताल में मौत हो गई वहीं दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हैं। बालक की मौत के बाद परिजन और बस्तीवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

Korba Breaking

पहले ही असावधानी पूर्वक कार्य किए जाने से हुए हादसे को लेकर नाराजगी थी और बालक की मौत ने गुस्से को बढ़ा दिया। लोगों ने थाना कोतवाली पहुंचकर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके बाद ओव्हरब्रिज और मुख्य मार्ग पर बैठकर आवागमन रोक दिया गया। समाचार लिखे जाने तक यहां मुख्य मार्ग पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। पुलिस के अधिकारी इन्हें समझाने में जुटे हुए हैं। कठोर कार्रवाई और मुआवजा की मांग की जा रही है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -