रायपुर, 08 अप्रैल 2026 Kerosene Distribution छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का कोटा जारी कर दिया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने केंद्र सरकार से प्राप्त पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के स्टॉक में से कुल 528 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया है। यह तेल उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से राशनकार्डधारियों को बांटा जाएगा।
Kerosene Distribution

किसे और कितना मिलेगा लाभ? खाद्य विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के सभी राशनकार्डधारक इस सुविधा के पात्र होंगे। वितरण की मात्रा क्षेत्र के आधार पर तय की गई है.
Kerosene Distribution

शहरी क्षेत्र: प्रति राशनकार्ड अधिकतम 1 लीटर
ग्रामीण क्षेत्र: प्रति राशनकार्ड अधिकतम 2 लीटर।
जिलों के अनुसार आवंटन का विवरण आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा आवंटन बिलासपुर जिले को दिया गया है। मुख्य जिलों का आवंटन इस प्रकार है:
बिलासपुर: 36 किलोलीटर (सर्वाधिक) Kerosene Distribution

24 किलोलीटर (24,000 लीटर) वाले जिले: रायपुर, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद और जशपुर।
अन्य जिले: शेष सभी जिलों को 12-12 किलोलीटर केरोसिन आवंटित किया गया है।
कलेक्टरों को सख्त निर्देश राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश दिया है कि 30 अप्रैल 2026 तक केरोसिन का उठाव और वितरण अनिवार्य रूप से पूरा कर लिया जाए। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन दुकानों में स्टॉक बच जाता है, उसे मांग वाले क्षेत्रों में फिर से आवंटित किया जाए ताकि तेल की कमी न हो। ऑयल कंपनियों को भी निर्देशित किया गया है कि वे लैप्स कोटे की जानकारी समय पर विभाग को सौंपें।
हितग्राहियों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर मुनादी और प्रचार-प्रसार के जरिए पात्रता की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं।




