दिल्ली में आज I.N.D.I.A की लोकतंत्र बचाओ रैली:सोनिया-राहुल के साथ केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी पहुंचेंगी, 27 विपक्षी दल शामिल

- Advertisement -

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज I.N.D.I.A ब्लॉक की रैली है। सुबह 11 बजे विपक्षी गुट की 27 पार्टियां रैली में शामिल होंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। सोनिया भी रैली में शामिल हो सकती हैं।

रमेश ने कहा- यह किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है इसीलिए इसे लोकतंत्र बचाओ रैली नाम दिया गया है। INDIA गुट के सभी दल इसमें हिस्सा लेंगे। रमेश ने कहा कि INDIA ब्लॉक ने 17 मार्च को मुंबई में रैली की थी और यह ऐसी दूसरी बड़ी रैली है। उन्होंने कहा कि इस रैली के जरिए एकजुटता और एकता का संदेश दिया जाएगा।

- Advertisement -

इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहेंगीं। वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन इस रैली में शामिल होने के लिए कल दोपहर दिल्ली पहुंचीं। उन्होंने रात में सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों ने कहा कि हम केंद्र के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -