मेष राशि Horoscope for today 8th June 2025

Horoscope for today 8th June 2025 आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपका धार्मिक कामों में खूब मन लगेगा। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है, लेकिन आपको किसी से कोई भी बात सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आप अपनी सीख अपने पास रखें, इसलिए किसी को भी बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपको किसी लड़ाई-झगड़े की स्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। कोई कानूनी मामला सुलझता दिख रहा है, जिसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
शुभ रंग- नीला
वृषभ राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज आपके मन में यदि किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्यों का आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके कामों में जुटने की आवश्यकता है, तभी वह आसानी से पूरे हो सकेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्या महसूस होगी, जिनके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपको किसी नए काम की तैयारी में जमकर मेहनत करनी होगी।
शुभ रंग- पीला
मिथुन राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज का दिन आपके लिए मध्यम रहने वाला है। संतान के करियर को लेकर यदि आपको कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा समझदारी दिखाते हुए करना होगा। आपकी किसी बात से भाई- बहनों में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका डूबा हुआ धन आपको वापस मिलने की संभावना है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी।
शुभ रंग- लाल
कर्क राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज आपको अपने कामों को सोच समझकर करना होगा, क्योंकि आपके खर्च अधिक रहेंगे, इनकम सीमित रहेगी, इसलिए आप अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें और एक बजट बनाकर चले। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस के कुछ कामों में बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
शुभ रंग- हरा
सिंह राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए किसी कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप दान-धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। यदि आपको किसी गरीब व्यक्ति की सेवा करने का मौका मिलेगा, तो आप अवश्य करेंगे, लेकिन आपको किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहें।
शुभ रंग- सफेद
कन्या राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहेगा लेकिन आपको सावधानी रखनी होगी। आपको झगड़े और झंझटों में पड़ने से टेंशन अधिक रहेगी। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें और आप अपने समय को इधर-उधर बैठकर खराब ना करें। आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसके लिए आप अपने परिवार के साथ-साथ किसी बाहर के व्यक्ति से भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आपको अपने धन को थोड़ा समझदारी दिखाते हुए खर्च करना होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
तुला राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आप काम से ज्यादा घूमने-फिरने में व्यस्त रहेंगे। आपको शारीरिक थकान और कमजोरी भी बनी रहेगी। आपकी किसी पुरानी गलती को लेकर आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आपका कोई नया घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है, जिसके लिए आप कोई डील फाइनल करेंगे। आपको थोड़ा संयम रखकर अपने कामों को करना होगा। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ है, तो आप उस काम में आगे ना बढ़ें।
शुभ रंग- लाल
वृश्चिक राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी बेवजह क्रोध करने की आदत के कारण आपके आसपास के लोग आपसे परेशान रहेंगे। आपको नौकरी के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग उभरने से आपकी टेंशन और बढ़ेगी, लेकिन आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लें।
शुभ रंग- नीला
धनु राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज आप किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आपके मन में बेवजह की टेंशन बनी रहेगी। यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उसे पूरे करने में समस्या अवश्य आएगी। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे, इससे आपके रिश्ते में दूरियां आनी संभव हैं। आपको कोई सरप्राइज मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
शुभ रंग- पीला
मकर राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज आपको अपने कामों में थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखाधड़ी हो सकती है। आपको संतान की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी छोटी-मोटी बात को लेकर खटपट हो सकती है। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको लेनदेन करना बाद में समस्या खड़ी कर सकता है, जिससे आपके अच्छे रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। आपको अपने ध्यान को कामों पर केंद्रित करने की आवश्यकता है, तभी आपके काम आसानी से पूरे होंगे।
शुभ रंग- सफेद
कुंभ राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज का का दिन आपके लिए मेहनत से भरा रहेगा। आप अपने काम से जी नहीं चुराएंगे, जिससे आपको अच्छा मुकाम मिल सकेगा और आपके विरोधी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, लेकिन आप किसी के बहकावे में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचें। आपको किसी पारिवारिक मामले को धैर्य और संयम से निपटाने की आवश्यकता है। आपकी बात से आपके पिताजी का मन खराब हो सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपके मन में जोश बना रहेगा।
शुभ रंग- हरा
मीन राशि Horoscope for today 8th June 2025

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम भी आसानी से पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपकी दीर्घकालिन योजनाओं को गति मिलने से व्यवसाय में एक अच्छी पहचान बनेगी। आप अपने करियर से संबंधित किसी भी फैसले को लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। आप किसी से वाद-विवाद में ना पड़ें तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- लाल