मेष Horoscope for today 31 May 2025

Horoscope for today 31 May 2025 आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी कला व कौशल में सुधार आएगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपकी जीवनसाथी से खटपट होने की संभावना है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपकी कोई गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप सोच समझकर करें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
वृषभ Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान दें। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन आपकी संतान के मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा, जिसके लिए भी आप सलाह ले सकते हैं। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले में आंख व कान खुले रखने होंगे। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बन सकता है। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
शुभ रंग- सफेद
मिथुन Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर में निपटाना ही बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकारियों का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन आपको अपने किसी सहयोगी से नोकझोंक होने की संभावना है। आप अपने खर्चों को नियंत्रण में करने की कोशिश करें। वाहन की खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप अपने जीवनसाथी के लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं।
शुभ रंग- हरा
कर्क Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही है, तो आप उसे नजर अंदाज बिल्कुल न करें और उसके लिए किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें, तो आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है।
शुभ रंग- नीला
सिंह Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर कोई जोखिम उठाने से बचना होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी खूब रुचि रहेगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपका जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में आपके लिए टेंशन बन सकता है।
शुभ रंग- पीला
कन्या Horoscope for today 31 May 2025

आज आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखनी होंगी और आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें। आपको अपने कामों को लेकर अनुशासन से चलने की आवश्यकता है। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा। आपको कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करें।
शुभ रंग- हल्का हरा
तुला Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। व्यवसाय में आप अपने कामों पर पूरी निगरानी बनाकर रखें और किसी दूसरे पर अपने काम ना छोड़े। छोटे बच्चों के लिए आप कोई चीज लेकर आ सकते हैं। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। आपको आपका डूबा हुआ धन मिल सकता है। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग- क्रीम
वृश्चिक Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। निजी मामलों को आप धैर्य रखकर निपटाएं। आपको किसी लक्ष्य को पकड़ कर चलने की आवश्यकता है और आप अपने आत्मविश्वास को मजबूत करके चले। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आपको अपने बॉस से कोई भी बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग- पीला
धनु Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर यदि लंबे समय से परेशान थे, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप अपने धन की किसी योजना में धन लगा सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में सदस्यों का स्नेह आप पर बना रहेगा। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
मकर Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके घर में ऊर्जा बनी रहने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको किसी संपत्ति का सौदा ध्यान देकर करना होगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया था, तो बाद में इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे। आपके परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें।
शुभ रंग- गोल्डन
कुंभ Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आपको संतान के मन में चल रही उलझनो को जानने की कोशिश करनी होगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। जीवन साथी से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा, जिसमें आप गिले शिकवे न उखाड़े।
शुभ रंग- काला
मीन Horoscope for today 31 May 2025

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। वाणी व व्यवहार में भी आकर्षक बना रहेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी और पुण्य कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आप अपनी खानपान में थोड़ी सावधानी बरते, नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
शुभ रंग- सफेद