मेष Horoscope for today 10 February 2025

Horoscope for today 10 February 2025 आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपके सरकारी काम पूरे होंगे। आपको अपनी सेहत में सूझबूझ दिखानी होगी, तभी आप कामों को लेकर भागदौड़ अधिक करेंगे। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।
वृषभ Horoscope for today 10 February 2025

आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको आर्थिक मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी से कोई बात सोच समझकर बोले। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी मामले में जोखिम लेने से बचना होगा और आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे, जो आपकी समस्या बन सकते हैं।
मिथुन Horoscope for today 10 February 2025

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। यदि आपके और जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमियां चल रही थी, तो उन्हें भी आप दूर करने की कोशिश करें। आप जीवनसाथी कहीं डिनर डेट पर लेकर जाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस में कुछ नए कामों को शामिल करेंगे और कुछ बदलाव आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपकी किसी ने काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
कर्क Horoscope for today 10 February 2025
आज का दिन आपके लिए अक्स्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको भाग्य भी पूरा साथ मिलेगा और आप जिस काम को लेकर यदि परेशान थे, तो वह पूरा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आप कुछ भविष्य को लेकर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती हैं। आपके बिजनेस की कोई डील यदि लंबे समय अटकी हुई थी, तो वह भी फाइनल होगी, जो आपको खुशी देगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अवार्ड मिल सकता है।
सिंहHoroscope for today 10 February 2025
आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस से काम लेने के लिए रहेगा। आपको पार्टनरशिप में कोई काम करने से अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके बिजनेस में चार चांद लगेंगे, लेकिन आपको पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अपने पिताजी से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई भी वादा करने से बचें। माताजी को कोई पैरों से संबंधित समस्या खड़ी हो सकती है। आप अपनी संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
कन्या Horoscope for today 10 February 2025
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई गिफ्ट मिल सकता है। जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी वह इच्छा आज पूरी हो सकती है। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। परिवार में सदस्यों में आपसी सामंजस्य ना रहने के कारण लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं गति मिलेगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें जीत मिल सकती है।
तुला Horoscope for today 10 February 2025
आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्स को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ नए अनुबंध स्थापित करेंगे। भविष्य में आप धन को लेकर कोई बड़े इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग करेंगे। आपको घर के कामों को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। सरकारी मामलों में आप दिल देने से बचें। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
वृश्चिकHoroscope for today 10 February 2025

blackoutews
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रम में आपको जुड़ने का मौका मिलेगा पिताजी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
धनु Horoscope for today 10 February 2025

आज का दिन आपके लिए पैतृक संपति संबंधित के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप उनके लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। किसी नए मकान की आप खरीदारी की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह डील फाइनल होती दिख रही है। आप दूसरों के प्रति अपने मन में ईष्या और द्वेष की भावना ना रखें।
मकर Horoscope for today 10 February 2025
आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति काफी रुचि रहेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपको यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो वह बढ़ सकता है। आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपकी कुछ नई समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। आप किसी को धन उधार देने से बचें। आप किसी बाहरी व्यक्ति के मामले में ना बोले।
कुंभ Horoscope for today 10 February 2025

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपको अपने करियर पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां हैं, तो उन्हें दूर करने के प्रयास जारी रखें। आपकी संतान कहीं बाहर नौकरी के लिए जा सकती है। आपको धन को लेकर कोई निर्णय जल्दबाजी में नहीं लेना है। आप व्यवसाय में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें, क्योंकि उसमें धोखा हो सकता है।
मीन Horoscope for today 10 February 2025

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आगे आएंगे। लव लाइफ जी रहे लोगों को अपने साथी से यदि कोई शिकायत थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी किसी नई संपत्ति की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में आप कोई भी ऐसी बात ना बोलें, जिससे की आपसी लड़ाई झगड़े हों।